पायलट बताकर की झूठी शादी, ऐंठे लाखों रूपए का दहेज

पुणे : पुणे समाचार

पुणे के धायरी इलाके में पायलट बताकर धोखे से शादी करने के मामले में पत्नी ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। यह मामला सिंहगड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में शीतल सागर परदेशी (28) ने मामला दर्ज करवाया है। सागर रविंद्र परदेशी (पति), सुनीता रविंद्र परदेशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता की शिकायत अनुसार लड़का पायलट है, ऐसा बताकर धोखे से शादी करवायी। और दहेज के नाम पर 8 लाख 25 हजार रूपए लिए थे। आरोपी पति का पहले से दूसरी लड़कियों के साथ अफेयर होने के बावजूद झूठ बोलकर शादी करवायी। हनीमून पर जाने के लिए 5 लाख 50 हजार रुपए की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर पीड़ित पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस अधिक जांच कर रही है।