ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड की खूबसूरत अदाएं देख फैंस हो रहे दीवाने – Photos

 

मुंबई : ऑनलाइन टीम – भारत में बॉलीवुड सितारों के बाद अगर किसी की दीवानगी होती है तो वो हैं देश के क्रिकेटर। साथ ही क्रिकेट की दुनिया में ग्लैमर की कमी नहीं है। कोई भी खिलाड़ी जैसे ही मशहूर होता है उसकी ग्लैमरस दुनिया की शुरुआत हो जाती है और फिर उस क्रिकेटर से जुड़ी हर चीज सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसी ही सुर्खियां बटोरी थीं ईशा नेगी ने। यह कोई क्रिकेटर नहीं हैं बल्कि भारत के एक युवा क्रिकेट सितारे की प्रेमिका हैं। इस क्रिकेटर का नाम है ऋषभ पंत। ईशा पंत के प्यार में पड़ गयी है।

ईशा नेगी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। ईशा नेगी अक्सर अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में ईशा नेगी ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिससे देख सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है। ईशा नेगी की खूबसूरत अदाएं देख हर कोई उनका फैन हो गया। ईशा देहरादून की रहने वाली हैं और वह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं।

बता दें कि ऋषभ पंत फिलहाल ईशा नेगी के साथ रिलेशनशिप में हैं। कुछ साल पहले खुद ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर ईशा नेगी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिससे दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरों को हवा मिल गई। इससे पहले ऋषभ पंत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ भी जुड़ चुका है। साल 2019 में ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला को जुहू के एस्टेला होटल में लेट नाइट डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। लेकिन, फिर खबरें आईं कि उर्वशी और ऋषभ पंत के रास्ते अलग हो गए और पंत ने उर्वशी को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया।

पंत से नाम जुड़ने के बाद ईशा को शोहरत की कमी नहीं पड़ी। ईशा ने दिल्ली की अमेटी यूनिवर्सिटी से इंग्लिश ऑनर्स में बीए किया है। बताया जाता है कि जब से पंत के साथ उनकी रिलेशनशिप का खुलासा हुआ है तब से उनके कॉलेज में हर कोई उनके बारे में चर्चा करता रहा। ईशा वैसे तो देहरादून की हैं। उन्होंने वहीं के कॉन्वेंट जीसस एंड मैरी स्कूल से अपनी पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली का रुख किया। वह इंटिरियर डेकोर डिजाइनिंग कंपनी की मालकिन भी बताई जाती हैं।