कोरोना वैक्सीन लेने में महिला अव्वल

नयी दिल्ली: कई देशो में कोरोना वक्सिन देने की शुरुआत हो चुकी है। भारत मे भी इसकी शुरुआत भी 16 जनवरी को हो चुकी है। ऐसे में वक्सिन का टीका लेनेवालो में महिला पहले नम्बर पर है। अभी तक टीका लेने वालो में 63 प्रतिशत महिला है। मिली जानकारी के अनुसार देश मे रविवार तक 55 लाख से अधिक लोगो ने वेक्सिन लिया है। 21 दिनो मे 55 लख से अधिका वेक्सिन देने का रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया है। वैश्विक स्तर पर अगर देखा जाये तो कोरोना वेक्सिन के मामले में भारत का तिसरा स्थान है।

महिला सबसे आगे

केंद्र सरकार द्वारा तैयार किये गये कोविन पर मिली जानकारी के अनुसार रविवार तक देश में 55 लाख 62 हज़ार 621 लोगो को वक्सिन दी गयी है। इसमे से 35 लाख 44 हज़ार 458 अर्थात 63. 2 प्रतिशत महिला है। वही 20 लाख 61 हज़ार 706 पुरुष हैं।

आरोग्य सेतु पर प्रमाणपत्र

एप पर वेक्सिन के लिये एक सेकशन बनाया गया है। जहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर डालने के बाद तुरंत प्रमाण्पत्र मिल सकता है। इसके साथ ही वेक्सिन बूथ कहा है, कितने लोगो ने वक्सिन लिया है इसकी जानकारी दी गयी है।