‘फिक्की फ्लो’ ने पुणे ‘हाफ मैराथन’ के 5 वें संस्करण का किया ऐलान

पुणे : समाचार ऑनलाइन – फिक्की के महिला संगठन ‘फिक्की फ्लो’ ने आज ‘फ्लो पुणे हाफ मैराथन’ के 5 वें संस्करण का ऐलान किया। यह मैराथन 08 दिसंबर, 2019 यानि की रविवार को आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी आज पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2019 के लिए ‘फिक्की फ्लो’ ने मैराथन की थीम ‘अर्बन टू रूरल‘ निर्धारित की है। इस थीम के आधार पर समाज के सभी स्तरों पर महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें समृद्ध करने, उन्हें व्यस्त रखने तथा रोजगार देने के प्रयासों को यह मैराथन समर्पित की गई है।

‘अर्बन टू रूरल‘ का महत्व –
फिक्की फ्लो ने इस कार्यक्रम को एक परोपकारी खेल मंच के रूप में आगे बढ़ाने का इरादा किया है, ताकि महिलाओं को कुशल बनाने, उन्हें शिक्षित करने और उनकी सहायता संबंधी कार्यक्रमों के लिए धन जुटाया जा सके। रितु प्रकाश छाब्रिया की अध्यक्षता में फिक्की फ्लो का पुणे चैप्टर महिलाओं संबंधी व्यापक गतिविधियों के आयोजन में जुटा हुआ है, जैसे कि कृषि, सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों की सहायता करना और महिला कैदियों के लिए चिकित्सा शिविरों का आयोजन करना।

पुणे चैप्टर की अध्यक्ष रितु प्रकाश छाब्रिया ने कहा –
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘फिक्की फ्लो’ के पुणे चैप्टर की अध्यक्ष रितु प्रकाश छाब्रिया ने कहा कि ‘पुणे हाफ मैराथन के बहाने पूरे देश से और यहां तक कि विदेश से भी लोग एक साथ जुटते हैं। इन अर्थों में यह आयोजन एथलेटिक एक्सीलेंस के साथ-साथ पुणे के लोगों की सामुदायिक भावना- दोनों का जश्न मनाने का एक शानदार अवसर है। हम ‘फिक्की फ्लो’ के जरिये पुणे शहर में प्रतिभागियों, समर्थकों और स्वयंसेवकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं और मैराथन के मार्ग के लिहाज से हमारे लिए यह एक ऐसा अवसर है जिसमें हम अपने शहर की सुंदरता को लोगों को दिखा सकते हैं।‘

ब्रिजस्टोन इंडिया के निदेषक मंडल के सदस्य अजय सेवेकरी ने कहा –
ब्रिजस्टोन इंडिया के निदेषक मंडल के सदस्य अजय सेवेकरी ने इस आयोजन के साथ अपने जुड़ाव की चर्चा करते हुए कहा कि ‘ब्रिजस्टोन के लिए, हमारे समाज और समुदायों की सेवा करना हमारे कामकाज का अभिन्न अंग है, जिसे हम ‘अवर वे टू सर्व’ कहते हैं। हमारा मानना है कि खेल के माध्यम से लोगों के व्यक्तित्व को विकसित किया जा सकता है और इस तरह खेल एक बेहतर समाज बनाने में आवश्यक भूमिका निभा सकते हैं और हमारा यह भी मानना है कि इसमें महिलाओं की अहम भूमिका है। हम ‘फिक्की फ्लोे’ पुणे के साथ अपनी साझेदारी को जारी रखने पर खुश हैं। हमें उम्मीद है कि फ्लो और इसके सहयोगियों के माध्यम से मेहनती और आकांक्षी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हम अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप एक कदम और बढ़ा सकते हैं।‘

फ्लो पुणे हाफ मैराथन के अन्य प्रायोजकों में अशोक लेलैंड, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, इसोबार और बार्कलेज शामिल हैं। उनके अलावा, क्रेडिट सुइस, बजाज ऑटो और स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भी मैराथन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। इसके अतिरिक्त, हम पिछले 5 वर्षों से मागरपट्टा सिटी हमारे वेन्यू पार्टनर के रूप में और इस पहल के लिए फिक्की का समर्थन कर रहे हैं। चिकित्सा संबंधी सहायता के लिए नोबेल अस्पताल का सहयोग है, फिजियो सपोर्ट संचेती का है, हाइड्रेशन पार्टनर के रूप में वाइकिंग कॉरपोरेशन (लाइफ), बेवरेज पार्टनर फ्रूस्टार और सामुदायिक स्वच्छता साझेदार के रूप में एपीसीसी। उबर ईट्स, डंजो और गिरनार ईट्स से हर प्रतिभागी को गुडी बैग के वाउचर प्रदान किए जाएंगे।

‘फिक्की फ्लो’ मैराथन से जुटाए धन का इस्तेमाल यहाँ करते है –
1. भारत एग्रो इंडस्ट्रीज फाउंडेशन (बीएआईएफ) के माध्यम से खेती के क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाना।
2. उस्मानाबाद की विधवा महिला किसानों की सहायता करना।
3. ऑटो सेल्स और जीडीए (जनरल ड्यूटी असिस्टेंट) के क्षेत्र में टाटा स्ट्राइव के माध्यम से युवा लड़कियों को रोजगार और वित्तीय स्वतंत्रता के लिए कुशल बनाना।
4. बुनियादी साक्षरता के साथ वरिष्ठ नागरिकों की सहायता करना।
5. किशोरों को सरवाइकल कैंसर का टीकाकरण प्रदान करना।
6. कैंसर रोगियों की सहायता करना।

मागरपट्टा मैदान में रविवार 8 दिसंबर को होने वाली इस मैराथन में शामिल होने के लिए फिक्की फ्लो पुणे सभी प्रतिभागियों और दर्शकों को उत्सुकता से प्रोत्साहित करता है।

जानें क्या हैं फिक्की फ्लो –
फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन- फ्लो का पुणे चैप्टर फिक्की का महिला विंग है। फिक्की की शुरुआत 1927 में महात्मा गांधी की सलाह पर की गई थी। फ्लो महिलाओं का एक अखिल भारतीय मंच है, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है और देशभर में 16 स्थानों पर इसकी शाखाएं हैं, जो 6000 से अधिक महिला उद्यमियों और पेशेवरों का प्रतिनिधित्व करता है। 33 वर्षों के अनुभव के साथ फ्लो सभी क्षेत्रों और आर्थिक स्तर पर महिलाओं की प्रतिभा, कौशल, अनुभव और ऊर्जा को प्रोत्साहित करने का प्रयास करता है। इसके लिए विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों, सम्मेलनों, वार्ता, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं में उद्यमशीलता और पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया जाता है।

‘फिक्की फ्लो’ पुणे चैप्टर मजबूत और जीवंत 461 सदस्यों का एक समूह है। ‘फिक्की फ्लो’ उन पहलों और घटनाओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं जो महिला सशक्तीकरण से संबंधित हैं। बता दें कि यह एशिया का सबसे बड़ा महिला उद्यमी संगठन है। पुणे चैप्टर अपने 5 वें वर्ष में है।