पुणे से सातारा फिल्मी स्टाइल में पीछा कर किडनैप युवक को छुड़वाया

पुणे | समाचार ऑनलाइन

बहन के साथ लव मैरिज किए युवक का किडनैप कर जान से मारने के उद्देश्य से एक भाई ने अपने ही जीजा का किडनैप किया था। लेकिन सिंहगड रोड पर पुलिस ने नवले ब्रिज, नरेगांव, पुणे से सातारा जिले के माण कुक्कडगांव घाट तक पीछा कर किडनैप शख्स को पुलिस ने सुरक्षित रूप से छुड़वाया। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विजय श्रीकांत दबडे (28, आंबेगांव) इस युवक को पुलिस ने छुड़वाया। नंदू करांडे और नवनाथ इन दोनों को हिरासत में लिया है। शोभा विजय दबडे नामक महिला ने इस मामले में शिकायत दायर करवायी थी।

आईपीएस बनने के सपने देखनेवाली युवती के साथ मौलवी ने किया बलात्कार

शोभा पुणे में नौकरी के सिलसिले में आयी थी, जिम में काम करनेवाले विजय के साथ उसकी पहचान हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हुई, फिर दोनों ने प्रेमविवाह किया था। दोनों की इस शादी को विजय के घरवालों की रजामंदी थी। लेकिन शोभा के घरवालों को इस शादी के बारे में पता नहीं था, क्योंकि दूसरी जाति के लड़के से शादी करने पर पाबंदी थी। शादी के बाद शोभा ने अपने पिता को शादी के बारे में बताया, उसके बाद शोभा के पिता व रिश्तेदारों ने शोभा और विजय को धमकाया था।

[amazon_link asins=’B078RKPPGP’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’cd3faec3-ac1a-11e8-bd90-8b8cc116ef61′]

बुधवार सुबह 8 बजे के करीब रोज की तरह विजय काम पर गया था। लेकिन जिम में आने के बाद जिम से किसी ने शोभा को कॉल किया और विजय की अपहरण की बात बतायी। शोभा ने अपने देवर को जिम में भेजा तो वहां विजय की गाड़ी पायी गई। लोगों से पूछताछ करने पर चला कि दो  से तीन लोग विजय को मार रहे थे। विजय को छुड़ाने गए लोगों को पिस्तौल की धाक दिखाकर विजय को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाने की जानकारी मिली।

नियमों की उलाहना की तो खैर नहीं; गणेश मंडलों को पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की चेतावनी

वहां दो मोबाइल प्राप्त हुए, जिसमें से एक विजय और दूसरा नवनाथ काले का था, ऐसा शोभा ने बताया। विजय के अपहरण की बात समझते ही सिंहगड पुलिस को जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सरदार पाटील, पुलिस निरीक्षक स्मिता यादव, सहायक पुलिस निरीक्षक बालाजी सालुंके, ज्योति गडकरी, उपनिरीक्षक सुधीर घाडगे, विनोद महागडे, किरण देशमुख, संतोष सावंत, राहुल शेडगे, प्रशांत काकडे, विजय पोल, संग्राम शिनगारे, निलेश जमदाडे, रफिक नदाफ की टीम ने जानकारी के आधार पर पीछा शुरू किया।

पुणे, सोलापुर, सातारा ग्रामीण पुलिस को फोन कर समय पर मदद ली गई। साथ ही म्हसवड पुलिस स्टेशन के मालोजी देशमुख व उनकी टीम ने सहयोग किया। पुलिस ने पीछकर आखिर सातारा जिले के माण कुक्कडगांव घाट से विजय को सुरक्षित बचाया। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया।