शादी के लिए दबाव बनानेवाले वधु वर सूचक मंडल की महिला संचालक पर मामला दर्ज

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 31 वर्षीय युवती को शादी के लिए दबाव बनाने और पीछा करने के मामले में वधू वर सूचक मंडल की  महिला संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला द्वारा वधू वर सूचक मंडल द्वारा शादी करने के लिए काफी दवाब बनाया जा रहा था, जिसके चलते महिला ने विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में वधू वर सूचक मंडल की महिला संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में 31 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवायी है। इस मामले में धनंजय कुडतरकर (निवासी बुधवार पेठ) और महिला संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता अनुसार महिला संचालक काफी पीछे लगी थी कि वह धनंजय कुडतरकर से शादी कर ले। शिकायतकर्ता महिला धनंजय कुडतरकर से शादी नहीं करना चाहती थी।
महिला द्वारा शादी से इंकार करने पर आरोपी द्वारा मोबाइल पर संपर्क कर बात करने की कोशिश किया करता था और साथ ही महिला का छुप-छुप कर पीछा किया करता था। आरोपी धनंजय कुडतरकर महिला से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करता था। जिससे महिला काफी परेशान थी।
महिला के घरवालों की भी इस शादी को लेकर रजामंदी नहीं था, उनको उनकी बेटी के लिए यह लड़का पसंद नहीं था। लड़की के घरवालों द्वारा मना किए जाने के बावजूद आरोपी और वर वधू सूचक मंडल उनके पीछे पड़े हुए थे। साथ ही घरवालों पर काफी दबाव बना रहे थे। शिकायतकर्ता और उनके परिवारजन को काफी मानसिक तकलीफ होने के चलते वर वधू सूचक मंडल की संचालिका और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।