सातारा में प्रिविलेज कंपनी में लगी आग, 4 कर्मचारी घायल

पुणे : समाचार ऑनलाइन – सातारा के लोनंद में औद्योगिक बस्ती में प्रिविलेज कंपनी में आज सुबह भीषण आग लगने की घटना घटी। सोमवार की सुबह यह आग लगी, इस आग में 4 कर्मचारी के घायल होने की खबर मिली है। आग किस वजह से लगी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है।

प्रिविलेज इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में अचानक आग गई, आग इतनी तेजी के साथ फैल गई कि कर्मचारियों को भागने का मौका नहीं मिला। घटना की जानकारी फायर बिग्रेड विभाग को दी गई, मौके वारदात पर पहुंच कर आग बुझाने का कार्य किया।

साथ ही अंदर फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला, तुरंत घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।