दादर फूल मार्केट में गोलीबारी, एक की हत्या 

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

खचाखच भरी दादर फूल मार्केट में आज सुबह गोलीबारी की घटना घटी।  इस गोलीबारी में एक की मौत हो गयी।  मृतक का नाम मनोज मौर्या है। यह घटना सुबह 6 बजे के आसपास दादर फूल मार्केट में घटी।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f517e844-cdfb-11e8-952f-d558bfa85e7e’]

गुनहगारों पर शिकंजा कसने में पुलिस हो रहे नाकाम, बढ़ रहे हत्या के मामले

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर ने दादर फूल मार्किट में मनोज मौर्या पर गोली चला दी। इस हमले में मनोज की मौके पर ही मौत हो गयी। हमलावर बाइक सवार होकर आये थे।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  पुलिस ने बेरिकेट लगाकर घटनास्थल को बंद कर दिया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

[amazon_link asins=’B01FM7GG58′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’0e2f8cf2-cdfc-11e8-a7ee-fd2b6e1f2e00′]

मृतक मौर्या फूल मार्केट परिसर में वजन काटा सप्लाई करने का काम करता था।  मनोज की हत्या क्यों और किसने की ? पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हमलावर की तलाश कर रही है।  दादर फूल मार्किट में गोलीबारी हत्या कांड के बाद से पुरे परिसर में खलबली मच गयी है।