पुणे में युनिवर्सिटी चौक पर हुई फायरिंग

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे में पुणे विद्यापीठ चौक में एक युवक पर फायरिंग करने की घटना घटी। यह घटना सुबह 11.30 बजे के करीब हुई है। इस घटना में एक युवक घायल हुआ है। युवक को इलाज के लिए रत्ना हॉस्पिटल में ले जाया गया है। प्राथमिक जानकारी अनुसार युवक पर दो अज्ञात बाइकसवारों द्वारा फायरिंग किए जाने की घटना घटी।

[amazon_link asins=’B00W870EFO’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1c3ad5f2-a2b8-11e8-97b1-6daf29fdc998′]

 

फायरिंग करने के बाद बाइक सवार बाणेर की तरफ भाग गए। पुलिस को नागरिकों ने इस बात की तुरंत जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। पुलिस फरार बाइक सवारों की तलाश कर रही है। युवक इस घटना में घायल हुआ है, इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया है। फायरिंग के दौरान इलाके में सनसनी फैल गई।