व्यावसायिक विवाद में फायरिंग; चंद घँटों में धराया हमलावर

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

व्यावसायिक विवाद के चलते पुणे यूनिवर्सिटी चौक में शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब एक युवक पर दिनदहाड़े गोली चलाई गई। हांलाकि गोली चाट कर निकल जाने से उसकी जान बच गई है, मगर इस घटना से पूरे पुणे शहर में खलबली मच गई है। चतुश्रृंगी पुलिस थाने की सीमा में हुई इस वारदात के आरोपी को चंद घंटों के भीतर हिंजवड़ी पुलिस ने नाकाबंदी में गिरफ्तार कर लिया और चतुश्रृंगी पुलिस के हवाले कर दिया।

[amazon_link asins=’B01BKEZYBY,B074VG7VGC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’af34ddd3-a2f3-11e8-ad3c-8306706fd5ae’]

समीर यनपुरे (26) निवासी गणेशनगर, एरण्डवणे, पुणे ऐसा इस फायरिंग में घायल युवक का नाम है। उस पर गोली चलाने के आरोप में हिंजवड़ी पुलिस ने शुक्राचार्य बसवंत मधाले (36) निवासी मेहंदले गैराज, गणेशनगर, एरण्डवणे, पुणे को गिरफ्तार किया है। आज सुबह 11 बजे के करीब सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी चौक में समीर पर तब गोली चलाई गई जब वह दोपहिया पर सवार होकर जा रहा था। गोली उसे चाटकर निकल जाने से वह घायल हो गया। उसका पास के निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां समीर रहता है वहीं शुक्राचार्य का पान स्टाल है। यह स्टाल अतिक्रमण कर बसाया गया है। हाल ही में पुणे मनपा ने उसके स्टाल के खिलाफ अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की थी। इसकी शिकायत समीर ने ही की है, ऐसा शुक्राचार्य को शक था। इसी से गुस्से में आकर उसने समीर की जान लेने की साजिश रची और आज सुबह उसपर गोली चला दी। दिनदहाड़े भरे चौक में फायरिंग की वारदात से पूरे इलाके में खलबली मच गई। पुणे के आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद कुछ देर तक हाइवे पर जाम लगा रहा। हांलाकि ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए जाम हटाया। वारदात के चंद घँटों में ही हिंजवड़ी पुलिस ने शुक्राचार्य को नाकाबंदी में धरदबोचा और उसे चतुश्रृंगी पुलिस के हवाले कर दिया।