भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

जम्मू, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)| भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, पाकिस्तानी सेना ने करणी सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की।

अधिकारी ने कहा, “हमारे सैनिकों ने मजबूती के साथ इसका जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच लगभग 20 मिनट तक गोलीबारी चली। हमारे पक्ष से किसी के हताहत की रिपोर्ट नहीं है।”