पुणे में बाबा दवारा पांच महिलाओ का शोषण, पूजा के नाम पर नाबालिग लड़की को किया नग्न 

पिंपरी चिंचवड़ में पूजा के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले के ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  महिला को नग्न कर उसके शरीर में निम्बू घुसाने की शर्मनाक घटना सामने आई है।

घर में गुप्तधन होने और बेटा होने के लिए अघोरी पूजा करने के नाम पर एक ढोंगी बाबा ने एक घर की पांच महिलाओ का लैंगिक शोषण किया। इस मामले में पुलिस स्टेशन में केस दर्ज होने के बाद सोमनाथ चव्हाण नाम के आरोपी को पिंपरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सबसे चौकाने वाली घटना ये है कि लड़की के प्राइवेट पार्ट में सुपारी रखकर उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने की बात जाँच में सामने आई है।  ढोंगी बाबा ने परिवार से पूजा के नाम पर 3 लाख 11 हज़ार रुपया वसूल किया।
उसने बताया था कि उसके घर के एक कमरे  में गुप्त धन है।  इनमे 7 पेटी धन, एक सोने की घागर और एक गणपति की मूर्ति होने की बात कही थी।  आपके घर की मनाली नाम की लड़की की जान को खतरा है।  आपको बेटा चाहिए, मनाली की जान बचानी है और खजाना चाहिए तो घर का भूत उतारना होगा और नग्न पूजा करना होगा। 15 दिनों में ये सब नहीं किया गया तो घर के लोगों की जान को खतरा है।  इसके बाद परिवार अघोरी पूजा के लिए तैयार हो गया.

परिवार ने पैसे की व्यवस्था करने के लिए सोना बेचा। इसके 20 दिन बाद बाबा एक काली मुर्गी, सफ़ेद कपड़ा, नमक और नीबू लेकर आया. इसके बाद पूजा की शुरुआत हुई. सब के कपड़े उतार कर खुद के पास रख लिया। उसने परिवार की एक लड़की की शादी की बात की. एक महिला की छाती पर नीबू का रस निचोरा और प्राइवेट पार्ट को गलत ढंग से छुया और जीभ से चाटा।  इस पूरी घटना से परिसर में खलबल मच गई है।