आंख मारकर महिला के साथ छेड़खानी

पुणे समाचार ऑनलाइन – सोसायटी का वॉचमैन और सफाई कामगार से बात करते हुए रुकी महिला को आंख मारकर इशारा करके छेड़खानी की घटना खराडी बायपास में घटी है। यह मामला चंदननगर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 29 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवायी है। जिसके अनुसार चंदननगर पुलिस ने एक 57 शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता महिला खराडी बायपास स्थित एक सोसायटी में रहती है। बुधवार की शाम को सोसायटी के वॉचमैन व सफाई कामगार से बात करते हुए रुकी थी। इसी दौरान संबंधित आरोपी सोसायटी के पास बैठा हुआ था। उसने महिला को आंख मारकर इशारा किया। उसके बाद महिला ने आरोपी से आंख क्यों मारी, यह पूछने गई तो महिला के साथ झगड़ा किया। आगे की जांच चंदननगर पुलिस कर रही है।