पूर्व बीएसपी सांसद के बेटे ने दिखाई बंदूक की धौंस 

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन – राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स 5 स्टार होटल के बाहर बंदूक लहराता हुआ दिखाई देता है। ये मामला 14 अक्टूबर की सुबह 3 बजे का है। वीडियो में जो शख्स बंदूक लहराता नजर आ रहा है उसकी पहचान पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे के रूप में हुई है। इस वीडियो में वह गुलाबी रंग की पैंट पहन दिल्ली में 5 स्टार होटल के बाहर बंदूक लहराता हुआ दिखाई दे रहा है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’16f244cc-d113-11e8-8b84-7b11ae4b9c1f’]

क्या है पूरा मामला –

वीडियो में देखा जा सकता है कि आशीष पांडे होटल के बाहर एक कपल के साथ विवाद में उलझ जाता है और इस दौरान उसके हाथ में बंदूक होती है। हालांकि बाद उन्हें कुछ लोग आकर उसे वहां से दूर ले जाते हैं।

तिहाड़ जेल में जल्द लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

[amazon_link asins=’B00NLASVBQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2ad7f590-d113-11e8-9cf3-455f32027d7e’]

पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि, उन्होंने खुद मामला दर्ज किया है। मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा, हमने अज्ञात संदिग्ध के खिलाफ हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 15 अक्टूबर को हयात रीजेंसी होटल के सहायक सुरक्षा प्रबंधक ने इस संबंध में शिकायत की।

[amazon_link asins=’B00MIFIYVM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3352d417-d113-11e8-9f0c-a360a62d0f6d’]