मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

ऑनलाइन टीम- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमलनाथ को बुखार आया था, उसके बाद बुधवार को सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज शुरू है।

फरवरी महीने में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्य प्रदेश के इंदौर के एक प्राइवेट अस्पताल में लिफ्ट गिरने की दुर्घटना में बच गए थे।उस समय दुर्घटना की वजह से घबरा गए और उनकी तबियत बिगड़ गई। उसके बाद उनका ब्लड प्रेशर चेक किया गया। इस दुर्घटना के संदर्भ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फोन कर कमलनाथ का हालचाल पूछा था।

कोरोना काल में कमलनाथ सक्रिय थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर हल्ला बोल भी किया था। केंद्र में कई मंत्रालय का पदभार भी उन्होने संभाला और 2018 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हालांकि कांग्रेस की मिली जुली सरकार एक साल में ही गिर गई। उसके बाद भाजपा ने सरकार बनाई।