Former MLA Mohan Joshi | पुणे में भी 500 स्क्वायर फीट वाले घरों के प्रॉपर्टी टैक्स माफ करे- प्रदेश अध्यक्ष 

पुणे : Former MLA Mohan Joshi | वर्तमान की आर्थिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए पुणे (pune) में भी 500  स्क्वायर फीट  तक की प्रॉपर्टी को मनपा करमाफी (Tax Exemption) दे, ऐसी मांग पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मोहन जोशी (Former MLA Mohan Joshi) और प्रदेश महासचिव संजय बालगुडे (Sanjay Balgude) ने ज्ञापन के माध्यम से की है।

मुंबई मनपा ने 500 स्क्वायर फुट के घरों के प्रॉपर्टी टैक्स को रद्द कर दिया है। इसी पृष्ठभूमि पर पुणे मनपा भी प्रॉपर्टी टैक्स रद्द करे, ऐसी मांग कांग्रेस पार्टी ने इससे पहले की थी। मनपा में भी सहूलियत का प्रस्ताव रखा, मंजूर होने पर राज्य सरकार के पास भेजा था। पचास हजार लोगों की सहायता से निवेदन तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को दिया था, ऐसी जानकारी मोहन जोशी, संजय बालगुडे ने दी।

पिछले दो साल में कोरोना महामारी की वजह से लोगों की आय में बहुत गिरावट आई है, साथ ही दवाई और इलाज पर भी बहुत खर्च हुआ है। इससे अभी भी लोग उबरे नहीं हैं, ऐसे में फिर से कोरोना की तीसरी लहर ओमीक्रोन (omicron) दस्तक दे रहा है।  इस परिस्थिति में प्रतिबंध लगाना अनिवार्य है। लोगों के हाथ पर्याप्त आय नहीं है। इसके साथ लोगों पर प्रॉपर्टी टैक्स भरने का बोझ है। इसलिए 500 स्क्वायर फीट के प्रॉपर्टी का कर रद्द कर दें, ऐसी मांग मोहन जोशी (Former MLA Mohan Joshi) और संजय बालगुडे ने की है।

मनपा की आय इस बार दिसंबर में उम्मीद से ज्यादा हुई है, 2021 में निर्माण क्षेत्र को रफ्तार मिली है जिससे मनपा की आय 400 करोड़ से अधिक हुई है। मार्च तक और बढेगा, इसे ध्यान में रख मनपा कर माफ कर सकती है। इस तरह के कर माफी से मनपा पर कुछ ज्यादा आर्थिक बोझ नहीं बढ़ने वाला है। इस बात को ध्यान में रखें, ऐसा भी मोहन जोशी, संजय बालगुडे ने पत्र में कहा है।

Pune | पीएमपीएमएल द्वारा विद्यार्थियों को अनुदानित पास वितरण शुरू 

Pune News | फर्जीवाड़े से निगम से धोखाधड़ी करने वाली कंपनी व अधिकारियों की जांच करें

Pune News | विधायक अण्णा बनसोडे द्वारा निर्माणकार्य मजदूरों को सुरक्षा किट वितरण

Pune Crime | तड़के तक बाहर से बंद, भीतर से शुरू था बार; पुलिस ने मारा छापा