मैक्सिकों के राष्ट्रीय पुरस्कार से 1 जून को सम्मानित होगी पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल 

पुणे : समाचार ऑनलाईन – पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को मैक्सिको सरकार का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार ङ्गऑर्डन मैक्सिकाना डी एग्यूइला एक्टेकाफ देने की घोषणा की गई है। शनिवार 1 जून को पुणे में यह पुरस्कार दिया जाएगा। सेनापति बापट रोड के मराठा चेंबर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज की पांचवीं मंजिल के सभागृह में यह कार्यक्रम सुबह 11।30 बजे होगा। इस मौके पर मैक्सिको के राजदूत चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद रहेंगे। मैक्सिको के साथ मानवतावादी संबंध दृढ करने वाले विदेशी नागरिकों को यह सम्मान दिया जाता है। इससे पहले डॉ. नेल्सन मंडला, रानी एलिजाबेथ (द्वितीय), डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, बिल गेट्स गैसे गणमान्य को यह पुरस्कार मिल चुका है।

2008 में प्रतिभा पाटिल ने मैक्सिको का दौरा किया था
देश की राष्ट्रपति रहते 2007 में मैक्सिकों के राष्ट्राध्यक्ष फेलिपी डी जेझस कॉल्डेरॉन हिनोजोसा ने भारत का दौरा किया था। उनके निमंत्रण पर प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 2008 में मैक्सिको का दौरा किया था। इस अवधि में दोनों देशों के बीच मौजूदा संबंध और मजबूत हुआ था।