इंद्रायणी नदी में डूबे युवक की मिली लाश

मावल : पुणे समाचार

पुणे से सटे मावल के कातवी परिसर में नदी में डूबे युवक की लाश को एन डी आर एफ के जवानोंने ने खोज निकाला हैं। कल शाम पांच बजे के करीब इंद्रायणी नदी में तहरने गया युवक डूब गया, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानिक नागरिकों ने उसे ढूंढने की कोशिश की थी, आखिर कार युवक ना मिलने पर एन डी आर एफ के जवानों को घटना की जानकारी दी गई। लेकिन अंधेरा होने की वजहसे बचावकार्य में मुश्किलें पैदा हुई। आज सुबह से एन डी आर एफ के जवानोंने ने कड़ी मेहनत के बाद युवक की लाश ढूंढ निकाली हैं। इस घटना से परिसर में खलबली मच गई। चंदन रामलाल चौधरी ऐसा मृत युवक का नाम हैं। चंदन नौकरी के लिए कातवी परिसर में रहता था। एम आय डी सी पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं।