एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से चार घायल

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार चार लोग घायल हो गए। यह हादसा आज सुबह 9 बजे के आसपास तलेगांव में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई से पुणे की ओर जा रही ज़ायलो (MH02 CV 864 ) को तलेगांव में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार का अधिकांश हिस्सा टूटकर बिखर गया। इस हादसे में कार सवार 4 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही महामार्ग पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के बारे में अधिक जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।