नोट गिनने के बहाने धोखाधड़ी के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

पुणे : समाचार ऑनलाइन – बैंक में पैसे भरने के लिए एक व्यक्ति को नोट ठीक से लगाकर देने के बहाने व नोट गिनने के बहाने से बड़ी सफाई से हेराफेरी कर धोखाधड़ी करने के मामले में दो शातिर बदमाशों को सहकारनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अली आक्रम जाफरी (31, पुणे) और युसुफ समीर जाफरी(37) को गिरफ्तार किया गया है।
अलग अलग बैंकों में जाकर लोगों से नकली नोट, ज्यादा नोट और नोट गिनने के बहाने चलाकी से पैसे निकाल लिया जाता था। दोनों आरोपी पुलिस रिकॉर्ड के अपराधी हैं, दोनों धनकवडी में शाहू बैंक चौक युनियन बैंक के पास आने की जानकारी सहकारनगर पुलिस स्टेशन के कर्मचारी सागर शिंदे और सतीश चव्हाण को खबरी द्वारा मिली थी। पुलिस ने जाल बिछाकर अली आक्रम जाफरी व युसुफ समीर जाफरी को हिरासत में लिया था। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल किया है। सहकारनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत 5 और भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन अंतर्गत 1 अपराध किए जाने की बात कबूल की। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र सेनगांवकर, पुलिस उपायुक्त बच्चन सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त रविंद्र रसाल के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शेवाले, पुलिस निरीक्षक पुराणिक, सहायक पुलिस निरीक्षक पोटकुले, खेडेकर, कर्मचारी विजय मोरे, लवेश शिंदे, भुजंग इंगले, प्रकाश मरगजे, हनुमंत पावले, प्रदीप बेडिस्कर ने की।