चाकण | समाचार ऑनलाइन – एक तरफ देश में डिजिटल युग का नारा दिया जा रहा है। लेकिन दूसरी तरफ कई जगहों पर ऑनलाइन व्यवहारों में धोखाधड़ी के मामले उजागर हो रहे है। सभी लोग ऑनलाइन व्यवहार करते नजर आ रहे हैं, इसलिए चोर भी अब हाइटेक होते दिखाई दे रहे है। पिंपरी चिंचवड परिसर में इंटरनेट द्वारा बैंक डिटेल्स और नंबर की जानकारी निकालकर किशोर दौलत केसवानी नामक शख्स को लाखों का चूना लगा है। यह घटना चाकण परिसर में उजागर हुई है।
मटन की हड्डी गले में फंसने से एक की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंपरी चिंचवड़ शहर के चिंबली परिसर में शोर ऑटोरबर एक्सपोर्ट प्रायव्हेट लिमिटेड नाम से इंडसइंड बैंक का खाता खुलवाया था। उस अकाउंट की डिटेल्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निकालकर ऑनलाइन तरीके से दों अकाउंट में से 40 लाख रुपये अज्ञात शख्स ने निकाल लिए है। पैसों के निकालने का संदेश प्राप्त होते ही किशोर केसवानी ने चाकण पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी कर पैसे लूटने का मामला दर्ज कराया है। चाकण पुलिस आगे की जांच में जुटी है।