येरवडा में शराब के नशे में दोस्त के सिर पर पत्थर से हमला कर की हत्या

पुणे | समाचार ऑनलाइन – पुणे के येरवडा इलाके में शराब के नशे में एक शख्स ने अपने दोस्त की हत्या करने का घटना घटी। यह घटना आज (सोमवार) तड़के 3 से 4 बजे के करीब घटी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके वारदात पर पहुंच गई थी। हत्या किए गए शख्स की लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए ससून हॉस्पिटल में भेज दिया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी येरवडा पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक शख्स की खून से लथपथ लाश नागरिक द्वारा देखी गई थी। नागरिकों द्वारा पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तुरंत जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना में नरेश कुमार गर्ग (35, राजस्थान) की सिर पर पत्थर से हमलाकर हत्या कर दी गई है। सुबह 3 से 4 बजे के दौरान यह हत्या की गई है। इस मामले में येरवडा पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।

दोनों सुतार का काम किया करते थे, देर रात तक दोनों दोस्त बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ। वाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। आरोपी शख्स ने मृतक के सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। वहां आस पास मौजूद अज्ञात शख्स द्वारा इस घटना को देखा था, उसने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस समय रहते घटनास्थल पर दाखिल हो गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल येरवडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने की प्रक्रिया जारी है।