प्रियंका से लेकर कटरीना तक इन खूबसूरत अदाकारों ने भी फिल्मों में निभाया है नेगेटिव रोल

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – आज भी बॉलीवुड में ज्यादातर एक्टर-एक्ट्रेस नेगेटिव रोल करने में हिचकिचाते है। उन्हें लगता है कि कही फैंस के दिल में उनको लेकर विलेन का छाप न पड़ जाये। इसलिए आमतौर स्टार्स पॉजिटिव रोल में ही नजर आते है। हालांकि बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेसेज ने नेगेटिव किरदारों में हाथ आजमाया और इतना ही नहीं वे सक्सेसफुल भी रहीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन –
यश राज फिल्म्स की धूम 2 को कौन भूल सकता है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन की क्राइम पार्टनर ऐश्वर्या राय ही बनीं थी। उन्होंने सुनहरी का किरदार निभाया था।  जो पहले पुलिस के साथ होता है, लेकिन बाद में वो ऋतिक की पार्टनर बन जाती हैं। इसके अलावा फिल्म खाकी में भी ऐश्वर्या ने नेगेटिव रोल निभाया। जिसके खुलासा होने पर हर कोई हैरान रह गया।

प्रियंका चोपड़ा –
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ऐतराज से छाप छोड़ी। इस फिल्म में उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया और पॉजिटिव रोल में करीना कपूर खान नजर आईं। लेकिन इस फिल्म में प्रियंका, करीना पर भारी पड़ी। प्रियंका को उनके इस रोल के लिए बहुत तारीफ मिली थी।

कटरीना कैफ –
साल 2008 में आई अब्बास-मस्तान की फिल्म रेस के संस्पेंस ने सबको हैरान कर दिया। फिल्म में शुरू से लेकर आखिर तक इतने टर्न और ट्विस्ट देखने को मिले कि ये बड़ी हिट साबित हुई। रेस में कटरीना कैफ, अक्षय खन्ना के साथ नेगेटिव रोल में नजर आईं थीं। इसमें केट को नेगेटिव रोल में काफी पसंद किया गया।

जैकलीन फर्नांडिस –
रेस 2 में दीपिका के अलावा जैकलीन फर्नांडिस नजर आईं थीं। उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ मिलकर नेगेटिव रोल निभाया। इसमें आखिर में वे जॉन को भी धोखा देकर निकल गई थीं।

करीना कपूर खान –
करीना कपूर खान ने अपने करियर के शुरुआत में काफी एक्सपेरिमेंट किए। वे फिल्म फिदा में नेगेटिव रोल में नजर आईं। इसमें उन्होंने और फरदीन खान नेगेटिव किरदार निभाया, जबकि शाहिद कपूर पॉजिटिव रोल में नजर आए थे।