Photos : रणबीर कपूर से लेकर करीना कपूर तक कइयों ने दिया अपने लवर्स को धोखा

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स है जिन्होंने अपने प्यार को ही जीवनसाथी बना लिया। जबकि कई कइयों ने अपने लवर्स को धोखा दिया। इस लिस्ट में रणबीर कपूर, करीना कपूर से लेकर कटरीना तक का नाम शामिल है। इनके अलावा कई और भी स्टार्स है जिन्होंने अपने प्यार को धोखा दिया है। बता दें कि बॉलीवुड सितारों की फिल्में जितनी चर्चित होती है, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रहती है।

रणबीर कपूर –
रणबीर कपूर आये दिन अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। रणबीर का नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेस से जुड़ चूका है। एक वक्त था जब वे दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे थे। दीपिका ने तो अपनी गर्दन पर RK का टैटू भी बनवाया था, लेकिन बाद में रणबीर ने उन्हें धोखा दिया और ये कपल अलग हो गया।
इसके बाद रणबीर का नाम कैटरीना कैफ से जुड़ा। फिर माहिरा खान और अब रणबीर आलिया को डेट कर रहे है। चर्चा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते है।

Image result for ranbir and deepika

करीना कपूर खान –
एक समय करीना कपूर खान और शाहिद कपूर के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन फिल्म टशन के वक्त बेबो की नजदीकियां सैफ अली खान से बढ़ने लगी। जिसके बाद करीना ने शाहिद को छोड़ सैफ को डेट करने लगी। बाद में दोनों साल 2012 में शादी कर लिए। अभी दोनों काफी खुश है और उनका एक बेटा (तैमूर) भी है।

Image result for kareena shahid

जॉन अब्राहम –
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की रिश्ते के बारे में हर कोई जानता है। दोनों ने कई फिल्में भी साथ में की थीं और वे एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे। इस बीच जॉन ने बिपाशा को धोखा देते हुए प्रिया रुंचाल से शादी कर लिया। जॉन और बिपाशा के रिश्ते को फैंस भी काफी पसंद किये थे।
Image result for john abraham and bipasha

सुशांत सिंह राजपूत –
फिल्म ‘काय पो छे’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी। सीरियल पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली। इसमें उनके अपोजिट अंकिता लोखंडे नजर आईं। सेट पर ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और इन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया। दोनों ने कई बार शादी के बारे में भी बात की। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। जिसके बाद सुशांत की कृति सेनन के साथ बढ़ी और अब सुशांत और रिया चक्रवर्ती के अफेयर के चर्चे हैं।

Image result for sushant singh rajput and ankita

कटरीना कैफ –
बॉलीवुड में कटरीना कैफ को सलमान खान ने ही पहचान दिलाया। दोनों की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं, लेकिन कटरीना ने सलमान को धोखा दिया। वे फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के को-स्टार रणबीर कपूर को डेट करने लगीं। हालांकि रणबीर और कटरीना का रिश्ता भी ज्यादा वक्त नहीं चल सका और दोनों 2016 में अलग हो गए। अब कैटरीना सिंगल है।

Image result for katrina kaif and salman khan

 

visit : punesamachar.com