नागरिकता संशोधन बील के खिलाफ पुणे में मोर्चा

पुणे : नागरिकता संशोधन बील के खिलाफ शुक्रवार को पुणे तथा पिंपरी मंे विविध संगठनों, संस्थाओं द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से मोर्चा निकाला गया। इस समय शहर मंे पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था।

दोपहर एक बजे से पिंपरी चौक में नागरिक आना शुरू हुआ। कुछ ही देर में हजारों की तादात में नागरिक जमा हो गए। इस समय नागरिकों ने काली पट्‌टी लगाकर सरकार का निषेध किया। वाम, प्रगतिशील संगठन समेत युवक कांग्रेस, अंधश्रध्दा निर्मूलन समिति, वंचित आघाड़ी तथा अन्य संगठनों के कार्यकर्ताएं शामिल हुए थे। इस वक्त पुलिस, राज्य आरक्षित पुलिस बल की टुकड़ी भी तैनात की गई थी। आंदाेलनकारियों ने एनआरसी, सीएए गो बैक, नहीं चलेगी, नहीं चलेगी तानाशाही नहीं चलेगी ऐसे नारे लगाए। साथ ही केन्द्र सरकार तथा भाजपा के खिलाफ भी नारे लगाए गए। कानून अथवा संविधान बदलने के बजाय बेराेजगारों को रोजगार दिया जाएं, किसानों की खुदकुशी रोकी जाए आदि मांगे की गई। इस पूरे मोर्चा पर पुलिस ने ड्रोन कैमरांे के जरिए नजर रखी थी।

पुणे में कैन्डल मार्च

पुणे के शिवाजीनगर परिसर में संगठनों ने कैन्डल मार्च निकाला। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी परिसर मंे कई संगठनों द्वारा माेर्चा निकाला गया। इसके अलावा शहर के अलग अलग हिस्साें मंे भी कई नागरिकों ने निषेध दर्शाया।