गढ़चिरोली में पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई; मुठभेड़ में 14 नक्सलियों को मार गिराया

गढ़चिरोली। पुणे समाचार ऑनलाइन
एंटी नक्सली मुहिम के तहत महाराष्ट्र पुलिस ने आज भमरगढ तालुका के ताड़गांव के जंगल में एक बड़े ऑपरेशन में 14 नक्सलियों को मार गिराया। बीते चार सालों में नक्सलग्रस्त इलाके में नक्सलियों के खिलाफ की गई यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

गढ़चिरोली पुलिस को मुखबिर से ताड़गांव के जंगल में नक्सलियों के छिपे रहने की गुप्त जानकारी मिली थी। इसके अनुसार पुलिस ने यहां ऑपरेशन चलाया जिसमें अब तक 14 नक्सलियों को मार गिराया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। गढ़चिरोली की मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में दो बड़े नक्सली नेताओं के शामिल होने की खबर है।

इधर छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुकमा के किस्टाराम में चल रही इस मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जानी की खबर है। फिलहाल इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।