नवी पेठ के गणेश मंडल ने गणेशोत्सव फंड से दिया बड़ा योगदान 

पुणे : समाचार ऑनलाइन 
पूरा शहर गणपति बाप्पा के स्वागत में लगा हुआ है ,वही एक मंडल ने गणेशोत्सव का फंड एक 22 वर्षीय लड़का के देखभाल में लगाया है। कुछ दिन पहले ही एक हादसे में सिर पे  गंभीर चोट लगने की वजह से वो लड़का अपनी जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। उस लड़के का कोई परिवार नहीं है।  56 साल पहले स्थापित नवी पेठ का नवशक्ति मित्र मंडल इस साल अब अपने पंडाल को एक चौथाई कम करेंगे, साथ ही फैंसी लाइट और डीजे भी नहीं लगाए जाएंगे। इस तरह से बचाए हुए पैसे 22 वर्षीय  सतीश जोरी के मदद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका पिछले रविवार को ही सर्जरी हुआ है।
[amazon_link asins=’B077RTRHHQ,B078FZJD5F’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’44b47b90-b68e-11e8-8cfd-87332d983961′]
मंडल के एक सदस्य ने बताया कि, यह मंडल हर साल 5 लाख रुपए के करीब गणेशोत्सव पर खर्च करता है। पर इस साल खर्च को 20 प्रतिसत तक कम कर दिया गया है। मंडल के अध्यक्ष विलास नवादकर ने बताया कि, शनिवार को सतीश को उसके घर में खून से लथपथ हालत में पाया गया जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में जाया गया। उसकी हालत और परिवार नही होने की वजह से शहर के चार बड़े अस्पताल ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया। आखिर में उसे कोथरुड के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
[amazon_link asins=’B07D9G1GHB,B0785JJF7L’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4d167a6e-b68e-11e8-806e-d5b798ed958a’]
नितिन पाइगुड़े ,  जो की मंडल के एक सदस्य है, उन्होंने  कहा कि, सतीश मंडल से सीधे जुड़े हुए नहीं है, उसके बावजूद मंडल के कर्मचारी बिना सोचे समझे उसकी सहायता के लिए पहुंचे और गणेशोत्सव में मिलने वाला फंड उसकी इलाज और देखभाल में खर्च करने का फैसला किया। मैंने सतीश को इसी इलाके में बड़ा होते देखा है। उसने बचपन में ही अपनी माँ को खो दिया था और पांच साल पहले उसके पिता भी चल बसे। दो साल पहले उनके एक रिस्तेदार की भी मौत हो गई और अब इसका दुनिया में सतीश का कोई नहीं है जो उसकी देखभाल करे और उसका खर्चा उठाए, तो अब हमने तय किया है कि, हम अभिभावक की तरह उसके अस्पताल का खर्चा उठाएंगे और साथ ही मंडल का कोई न कोई कर्मचारी हमेशा सतीश के साथ ही रहेगा जब तक वह डिस्चार्ज नहीं हो जाता है । मंडल के एक सदस्य ,नवढ़कर ने बताया कि, हमने 80 प्रतिसत से अधिक फंड उसके इलाज के लिया बचाया है। अभी तक हमने 1.5 लाख रुपये खर्च किए हैं, और हमे बताया गया है कि, सतीश पर पूरे 4.5 लाख रुपये लगेंगे।
[amazon_link asins=’B074RMN99F,B075JC1RC2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f29433a2-b68e-11e8-953f-ef78e7e15b74′]