मुंबई विजापुर ट्रेन में महिला कोच में डकैती करने की कोशिश करनेवाली गैंग गिरफ्तार

पांच आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग को लिया हिरासत में

पुणे : समाचार ऑनलाइन – मुंबई विजापुर पैसेंजर ट्रेन में महिला डिब्बे में डकैती करने की कोशिश करनेवाले आरोपियों को रेलवे पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास पुलिस ने डकैती के लिए इस्तेमाल किए जानेवाले हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस निरीक्षक सुरेशसिंह गौड को उनके खबरी द्वारा जानकारी मिली थी कि 12 से 14 लोग तलेगांव रेलवे स्टेशन में ट्रेन में डकैती करनेवाले हैं। पुलिस ने खबर की पुष्ठि कर तीन टीम तैयार कर रेलवे स्टेशन में रवाना किया। तलेगांव रेलवे स्टेशन में जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह गैंग प्लानिंग के साथ देर रात 3 बजे के करीब प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मुंबई  विजापुर फास्ट पैसेंजर ट्रेन रोककर 14 लोग लेडीज कोच में डकैती करने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने उनके मनसूबों पर पानी फेरकर डकैती करने से पहले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अंधेरे का फायदा उठाकर 7 आरोपी फरार हो गए, आरोपियों के पास दो चाकू, तीन ब्लेड व दो मिर्ची पाऊडर पैकिट जब्त किया है।

पुलिस ने इस मामले में शंकर भीमराव जगले (20, पिंपरी), यशवंत बालू वाघमारे (20, पिंपरी), अशोक संतोष आडवानी (21, पिंपरी), समाधान कांताराम वणवे (21, अहमदनगर), श्रीनिवास अशोक अलकुंटे (36, पुणे) को गिरफ्तार किया है, साथ ही दो नाबालिग को हिरासत में लिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक तुषार पाटिल के मार्गदर्शन में स्थानिक अपराध शाखा (पुणे रेलवे पुलिस) के पुलिस निरीक्षक सुरेशसिंह गौड, सहायक पुलिस निरीक्षक मंगेश जगताप, पुलिस कर्मचारी भोसले, बनसोडे, धनंजय दुगाने, अनिल दांगट, जगदीश सावंत, सुनील कदम,  दिनेश बोरनारे, विक्रम मधे, स्वप्नील कुंजीर, अतुल कांबले, नीलकंठ नांगरे, काशिनाथ पुजारी, दिंगबर मोरे की टीम ने की है।