मुंबई में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – मुंबई में थर्टी फर्स्ट नाईट को सार्वजनिक टॉयलेट में शौचालय के लिए गई 30 वर्षीया महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आयी है। तीन लोगों द्वारा शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार किया गया है। मुंबई के कुर्ला में एक बंद कमरे में ले जाकर महिला के साथ बलात्कार किया गया।

इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, तीसरे फरार आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। कुर्ला पश्चिम के लालबहादुर शास्त्री  मार्ग  में महिला रहती है। महिला रात के समय अपने घर के पास सार्वजनिक शौचालय में गई थी, उसके पहचान के एक शख्स ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला का बलात्कार किया। तीनों नशे की हालत में वहां घूम रहे थे।

विवाहिता को अकेला देखकर तीनों ने महिला का मुंह दबाया और महिला को एक बंद कमरे में ले गए। महिला के साथ तीनों ने बारी बारी से बलात्कार किया। रेप करने के बाद महिला को यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी दी। महिला ने यह बात जाकर अपने घरवालों को बतायी। महिला ने अपने घरवालों की मदद से तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी। मुख्तार शेख नामक आरोपी महिला के पहचान का है। अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर यह रेप किया।