हिंजवडी इलाके में गैस विस्फोट में 15 वर्षीय लड़की घायल

पिंपरी समाचार ऑनलाइन
पिंपरी-चिंचवड इलाके के हिंजवडी इलाके में सिलेंडर विस्फोट होने की घटना घटी। यह घटना आज बुधवार 11 बजे के करीब म्हालुंगे रोड पर मारुति सुजुकी शोरुम के पीछे मस्जिद के पास घटी है। गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय यह घटना घटी है। इस घटना में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 15 वर्षीय एक लड़की गंभीर रुप से घायल बतायी जा रही है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a3665a37-c6ee-11e8-a97c-83aedf988653′]
प्राप्त जानकारी अनुसार सड़क के किनारे छोटा-मोटा काम कर और सड़क पर चीजें विक्री कर अपना गुजारा करनेवालों का एक परिवार फुटपाथ पर खाना बना रहा था। इस दौरान गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक विस्फोट हो गया। खाना बनाते समय 15 वर्षीय लड़की वहीं पास में काम कर रही थी। जिसकी वजह से इस घटना में उसका पैर बुरी तरह से जल गया है और अन्य दो से तीन लोग भी इस विस्फोट की चपेट में आ गए हैं, पर वे मामूली रुप से घायल हैं। इन सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भरती किया गया है।
[amazon_link asins=’B071CY6D29′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’aaf466e0-c6ee-11e8-bd20-2fb262d3c4bc’]

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के परिसर में सनसनी फैल गई। विस्फोट की आवाज से परिसर दहल गया था।