गिरीश बापट भाजपा के भ्रष्ट्राचार की जड़ः वंदना चव्हाण

पुणे : समाचार ऑनलाईन –  मनपा में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भाजपा द्वारा केवल भ्रष्टाचार जारी है। इस स्थिति के लिए सांसद गिरीश बापट जिम्मेदार हैं। उन्होंने पालकमंत्री के रूप में कामकाज करते समय शहर के अभिभावक की जिम्मेदारी उचित पद्धति से नहीं संभालने से भाजपा पर यह नौबत आयी है, यह आरोप सांसद एड्। वंदना चव्हाण ने बुधवार को पत्रकार-वार्ता में लगाया।

विभिन्न सामाजिक उपक्रमों पर अमल किया जाएगा
एनसीपी के विभिन्न सेल द्वारा आगामी समय में विभिन्न सामाजिक उपक्रमों पर अमल किया जाएगा। युवती सेल द्वारा टॉयलेट की सफाई व स्वास्थ्य संबंधी समस्या विषयों पर उपक्रम चलाए जाएंगे। महिला एनसीपी द्वारा चकाचक पुणे राष्ट्रवादी के साथ इस उपक्रम पर अमल किया जाएगा। इन योजनाओं के बारे में मनपा के एनसीपी कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के बाद एड्। वंदना चव्हाण ने पत्रकार-वार्ता में इन योजनाओं की जानकारी देते समय सत्ताधारी भाजपा के कामकाज का पोस्टमार्टम किया। इस अवसर पर शहराध्यक्ष चेतन तुपे, मनपा विपक्षी नेता दिलीप बराटे, स्वाति पोकले, अश्विनी परेरा व सुषमा सातपुते आदि उपस्थित थे।

शहर का नाम केवल इनकी वजह से नीचा हुआ
मनपा में जारी विभिन्न प्रोजेक्ट के टेंडर प्रक्रिया के घोटालों का नाम लेकर एड्। वंदना चव्हाण ने कहा कि भाजपा का ढाई वर्ष का कामकाज भ्रष्टाचार से भरा हुआ है। शहर का नाम केवल इनके वजह से नीचा होगा। सांसद गिरीश बापट ने अधिकारी व पदाधिकारियों की ब्यौरा बैठक ली। इस बैठक में अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया कि पदाधिकारी ज्यादा दरों से आए टेंडर मंजूर कराने बोलते हैं। पालकमंत्री के रूप में गिरीश बापट ने इससे पहले भी ब्यौरा बैठक ली है। फिर भी भ्रष्टाचार जारी है। उन्होंने अपना पद उचित पद्धति से नहीं संभाला, इससे यह नौबत आयी है।