पैसों के लिए लड़की ने छोड़ा मंगेतर, मिला था ब्रेकअप के लिए लाखों का ऑफर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर ने जोर पकड़ लिया है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक लड़की ने पैसों के लिए अपने मंगेतर को छोड़ दिया। लड़की को मंगेतर से ब्रेकअप करने के लिए लाखों का ऑफर भी दिया गया था। जिसके बाद लड़की ने यह कदम उठाया।

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की को ब्रेकअप के लिए करीब 6 लाख रुपये का ऑफर दिया गया था। उन्होंने बिना देर किए पैसे लिए और प्रेमी को छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने महिला के फैसले को सही बताया है और तारीफ भी की है। महिला ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। आपको ये जान कर हैरानी होगी कि मंगेतर से ब्रेकअप करने के लिए लड़की को ऑफर कोई और नहीं बल्कि मंगेतर के पैरेंट्स ने ही दिए थे। उन लोगों ने लड़की को करीब 6 लाख रुपये देने की पेशकश की थी। जानकारी के अनुसार, महिला को शुरू से ही मंगेतर के पैरेंट्स पसंद नहीं करते थे। उन्हें लगता था कि महिला उनके बेटे के लिए अच्छी नहीं है। बावजूद इसके महिला ने शुरुआत में अपने प्यार के साथ रहना पसंद किया। मंगेतर के पैरेंट्स ने पैसे की पेशकश करते हुए यह भी कहा कि वे कभी किसी को इसके बारे में नहीं बताएंगे।

महिला ने बताया कि कॉलेज में वह प्रेमी से मिली थी। लेकिन, एन्गेजमेंट के बाद प्रेमी का रवैया बदलने लगा। बात-बात पर मंगेतर उस पास शक करता था। शराब पीने के बाद भी मंगेतर काफी लड़ने लगता था। उसके व्यवहार से तंग होकर महिला ने मंगेतर से अलग होने का फैसला कर लिया।