सेक्स करते समय दम घुटने से गर्लफ्रेंड की मौत

मुंबई /पुणे समाचार ऑनलाइन

सेक्स करते समय दम घुटकर हुई महिला की मौत के मामले में तकरीबन एक साल बाद महिला के बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फॉरेन्सिक लॅब का रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है|[amazon_link asins=’B07BMXQ6FZ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’45f15041-8058-11e8-898f-299a1e087b55′]

पिछले साल मार्च महीनें में ये घटना घटी थी | ये दोनों इज़राइली नागरिक हैं। याकूब और उसकी गर्लफ्रेंड इज़राइल से पर्यटक के रूप में इण्डिया आये थे | मुंबई आने के बाद दोनों कुलाबा स्थित एक होटल में रुके थे | सेक्स करते समय याकूब से गर्लफ्रेंड का गला दब गया जिसके चलते महिला बेहोश हो गई | इस घटना के बाद, याकोब ने होटल के कर्मचारियों को घटना के स्थान पर बुलाया | बाद में, जब महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। उस समय महिला के मृत्यु का कारण न समझ पाने से इसे आकस्मिक मौत के रूप में दर्ज किया गया था | लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट है कि इस महिला की मौत दम घुटने के कारण हुई है। तो पुलिस ने याकोब के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बीच, याकोब वर्तमान में इजराइल में रहता है ,उसे गिरफ्तार करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड रही है |