सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणामों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

नई दिल्ली (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों की घोषणा की। हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा को संयुक्त रूप से 12वीं कक्षा का टॉपर घोषित किया। दोनों लड़कियों ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं। इस बार लड़कियों ने लड़कों को नौ प्रतिशत से पछाड़ा।

कुल पास प्रतिशत 83.4 फीसद रहा। पहले स्थान पर त्रिवेंद्रम रीजन रहा जहां पास प्रतिशत सबसे अधिक 98.2 फीसद रहा। वहीं चेन्नई रीजन ने 92.93 फीसद के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि दिल्ली 91.87 फीसदी पास प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।