अंतर्वस्त्र में छिपाकर लाया 32 लाख का सोना

 

मुंबई एयरपोर्ट पर 3 कार्रवाई में दो करोड़ का सोना पकड़ा; 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

मुंबई। समाचार ऑनलाइन

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम के इंटलीजेंस विभाग ने तीन अलग-अलग कार्रवाई में दो करोड़ का सोना जब्त किया है। इन मामलों में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शारजाह से आयी इन महिलाओं ने अपने अंतर्वस्त्र में तकरीबन 32 लाख का सोना छिपा कर लाया था, यह जानकारी सामने आई है। तीनों कार्रवाई में सवा सात किलो के गोल्ड बार जब्त किये है, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पिछले कई दिनों से गोल्ड, ड्रग्स, विदेशी मुद्रा आदि की तस्करी बढ़ रही है। इसके चलते खुफिया व सुरक्षा एजेंसियां चौंकन्नी हो गई है। मंगलवार को शारजाह से दो विदेशी महिलाओं को सन्देह के आधार पर हिरासत में लिया गया। तलाशी में दोनों महिलाओं के अंर्तवस्त्र में गोल्ड बार बरामद हुए। इसके बाद नादा अहमद मोहम्मद ओमेर और मनाल ओमर अलहसन मेहमूद नामक दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों हो सूडान देश की नागरिक है।

इस कार्रवाई में 1 किलो 399 ग्राम के 12 गोल्ड बार जब्त किये गए। कस्टम विभाग ने इसकी कीमत 32 लाख रुपए बताई है। दूसरी कार्रवाई में हाफीज अबदुरुब नामक यात्री को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 करोड़ 37 लाख रुपए के पांच किलो गोल्ड बार जब्त किये। हाफीज से पूछताछ के बाद शेख इरफान नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरी कार्रवाई में दुबई से मुंबई आ रही स्पायजेट एअरवेज के एक सीट में छिपा कर रखी 26 लाख 17 हजार रुपए के 932 ग्राम के आठ गोल्ड बार जब्त किये।