धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी, बनेगा ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ का सीक्वल

मुंबई। समाचार ऑनलाइन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। धोनी पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ का सीक्वल बनने जा रहा है। 2016 में आई फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। अब इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है।

सीक्वल में धोनी की कप्तानी की कहानी
खबर के मुताबिक सीक्वल में धोनी के कप्तानी में टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद की कहानी दिखलाई जाएगी। महेंद्र सिंह धोनी के करियर के अलावा सीक्वल फिल्म में उनके पर्सनल लाइफ के बारे में भी दिखाया जाएगा। फिल्म में आईपीएल में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने को भी दिखाया जा सकता है।

[amazon_link asins=’B075FY4RWK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’cd9c670b-7f5f-11e8-b272-cb9c5e82a739′]

सीक्वल में भी सुशांत सिंह राजपूत
‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोर’
में धोनी का किरदार बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। धोनी के रूप में सुशांत सिंह राजपूत ही अगले पार्ट में फिट बैठते दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि वो सीक्वल में भी रिपीट हो सकते हैं।

अगले साल शुरू होगी शूटिंग

अगले साल प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी फिल्म्स के बैनरतले फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। 2016 में आई ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ का निर्देशन निर्देशक नीरज पांडे ने किया था।