खुशखबरी… पांच महीनों के बाद सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

 मुंबई | समाचार ऑनलाइन 
सोना खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पिछले चार दिनों में सोने का भाव  600 से 800 रुपए तक नीचे आया है। बुधवार को  सोने का दर प्रति तोला  30 हजार 500 रुपए तक पंहुचा है।  पिछले पांच महीनों के बाद सोने का यह दर सबसे नीचे आया है।  8 फरवरी के बाद सोने का भाव 31 हज़ार के नीचे आया है। अन्तराष्ट्रीय स्तर पर दाम कम होने व स्थानीय व्यापारियों से मांग कम होने से सोने के दर में इतनी कमी आने की जानकारी सामने आयी है।
वहीं दूसरी ओर चांदी का दाम प्रतिकिलो 620 रुपए तक नीचे आया है।  पिछले तीन महीनों में चांदी सबसे निचले स्तर पर पहुंची है।  अब इसकी कीमत 39 हजार 200 रुपए प्रतिकिलो है। अन्तराष्ट्रीय बाजार में सोने का दर पिछले एक साल में सबसे नीचे आया है।  इसका परिणाम भारतीय बाजार पर दिख रहा है। जानकारों के माने तो आगे सोना का दर और कम हो सकता है।