खुशखबरी! भाई दूज पर सोना हुआ 500 रुपए सस्ता, फटाफट जानें आज का रेट

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – सोना और चांदी के दामों में लगातार कई दिनों से चल रहा तेजी का सिलसिला आज थमता दिखाई दिया। त्योहारी सीजन में ऐसा होना आम आदमी के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इसी बीच अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। भाई दूज पर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 548 रुपये घट गया।

सोने की तरह चांदी के दाम भी घट गया। चांदी की कीमत 1,190 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो गई। जानकारों की मानें तो कमजोर ग्लोबल ट्रेंड की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में सोने-चांदी की कीमतों में नरमी रही।

फटाफट जानें आज का रेट –
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 548 रुपये गिरकर 38,857 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले हफ्ते शुक्रवार को सोना 39,405 रुपये पर बंद हुआ था।  अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना सपाट 1,493 डॉलर और चांदी 17.77 डॉलर प्रति औंस रही। सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट रही। चांदी 1,190 रुपये लुढ़ककर 47,090 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।