खुशखबरी! अगले 48 घंटे में महाराष्ट्र में दस्तक देगा मानसून

मुंबई। पुणे : समाचार ऑनलाइन – मौसम विभाग ने अगले दो दिन में यानि की 48 घंटे में मानसून के महाराष्ट्र में दस्तक देने की संभावना जताई है। मौजूदा समय में उत्तर भारत समेत देश के कई राज्य गर्मी के चपेट में है। लोग गर्मी से परेशान है। तरह-तरह की बीमारियां भी सामने आने लगी है। बिहार में चमकी बुखार भी ज्यादा गर्मी बढ़ने का कारण बताया जा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के कई जिलों में गर्मी बढ़ने के कारण सूखा भी बढ़ रहा है। पानी की समस्या देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा किये गए भविष्वाणी लोगों को राहत पहुंचाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में मानसून महाराष्ट्र में दस्तक देगा जिससे गर्मी में भी कमी आएगी। इस साल अभी तक शहर में मानसून ने दस्तक नहीं दिया है। मानसून में देरी के कारण लोग गर्मी से परेशान हो रहे है। इससे पहले स्काईमेट अंदाजा लगाया था कि आठ से दस जून के बीच पश्चिमी तट खासकर मुंबई में भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज शाम या कल दोपहर तक कोकण में मानसून दस्तक देगा। जिसके बाद यह मुंबई पहुंचेगा फिर पुरे राज्य में मानसून दस्तक देगा। जिसके बाद कर्नाटक, मुंबई और गोवा सहित कोंकण क्षेत्र में बारिश’ हो सकती है।