खुशखबरी ! सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अब 5 दिन का सप्ताह, 29 फरवरी से लागू

मुंबई: समाचार ऑनलाइन- राज्य कैबिनेट की बैठक में आज 4 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण है सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 5 दिन का सप्ताह किया जाना. अब यह नया नियम 29 फरवरी से लागू कर दिया जाएगा. अर्थात् अब महीने के आखिरी से सरकारी कर्मचारियों का सप्ताह 5 दिन का होगा।

आज कैबिनेट में लिए गए अहम निर्णयों संबंधी संक्षिप्त में जानकारी –

  1. अब29फरवरी से सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 5 दिनों का सप्ताह होगा.
  2. अन्य पिछड़ा वर्ग,सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ा वर्ग,  विमुक्त जाति व भटक्या जाति और विशेष पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का नाम अब ‘बहुजन कल्याण विभाग’  होगा.
  3. बाल न्याय कोष स्थापित करने पर सहमति. साथ ही2 करोड़ रुपए का प्रावधान.
  4. राज्य के हीरक महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा.