खुशखबरी! RBI ने घटाई रेपो रेट, अब सस्ता होगा लोन

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) ने एक बार फिर अपना रेपो रेट घटाई है। इस रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की है। जिसके बाद अब रेपो रेट की नई दर 6 फीसदी हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उम्मीद है कि इसके बाद आपका होम लोन, आटो लोन और पर्सनल लोन सस्ता हो जायेगा।

रिवर्स रेपो रेट अब 5.75 फीसदी होगी। वित्त वर्ष 2020 में विकास दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। 4 सदस्यों ने 0.25 फीसदी रेपो रेट घटाने के पक्ष में वोट दिया। एमएसएफ और बैंक रेट को भी इसी हिसाब से एडजस्ट किया गया है। इस फैसले के बाद आम लोगों के लिए बैंक से कर्ज लेना सस्ता होने और ईएमआई घटने की उम्मीद बढ़ गई है। बता दें कि आरबीआई के नए गवर्नर शक्तिकांत दास के कार्यकाल की यह दूसरी समीक्षा बैठक है।

दास ने 12 दिसंबर को आरबीआई की कमान संभाली है। इससे पहले आरबीआई ने फरवरी में हुई बैठक में रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की थी। ऐसा 18 महीनों के अंतराल के बाद किया गया था। मौजूदा दरें इस प्रकार है। रेपो रेट 6% है। रिवर्स रेपो रेट 5.75%, सीआरआर 4%, एसएलआर रेट 19.5%, एमएसएफ 6.75% है।