गणेश मंडलों का पुरस्कार वितरण को असमंजस में सत्तादल

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

गत वर्ष ली गई सार्वजनिक गणेशोत्सव सजावट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह अब तक आयोजित किया नहीं जा सका है। पालकमंत्री गिरीश बापट की घोषणा के बाद भी पिंपरी चिंचवड़ मनपा की सत्तादल भाजपा ठोस भूमिका नहीं ले पा रही है। इस साल की प्रतियोगिता की घोषणा भी अब तक नहीं की जा सकी है। एक तरफ़ न्यायालय का आदेश, दूसरी तरफ विलंब के चलते मंडलों की नाराजगी, तीसरी तरफ विपक्ष की ओर से लगातार हो रहे हमले से भाजपा असमंजस में है।

[amazon_link asins=’B07B6DM75J,B07B6GP5G3,B076H51BL9′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d07330a9-b8a3-11e8-9f58-3183d7d8b0ae’]
शहर में सामाजिक सलोखा बना रहे, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले, गणेशोत्सव के जरिये लोगों में सामाजिक, एकात्मता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण अजर जतन को प्रोत्साहन मिले। इस उद्देश्य से पिंपरी चिंचवड़ मनपा द्वारा गणेशोत्सव सजावट प्रतियोगिता आयोजित की जाती रही। पिछले साल की प्रतियोगिता के नतीजों की घोषणा हो चुकी है। इस साल का गणेशोत्सव शुरू हो गया, इसके बावजूद पुरस्कार वितरण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे गणेश मंडलों में नाराजगी का माहौल व्याप्त है।
 [amazon_link asins=’B07418TNB1,B074F1K12D’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’dbad7c8a-b8a3-11e8-8d87-4bddf1ea727a’]

चंद दिनों पहले श्रीमंत दगडूसेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट द्वारा आयोजित गणेशोत्सव सजावट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में पालकमंत्री गिरीश बापट ने स्पष्ट किया था कि मनपा के पुरस्कार वितरण के बारे में महापौर जल्द घोषणा करेंगे। मगर अब तक पुरस्कार वितरण के साथ ही इस साल की प्रतियोगिता के बारे में कोई घोषणा नहीं हो सकी है। इसके चलते गणेश मंडलों में कड़ी नाराजगी देखी जा रही है। गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि पर हुई शांतता बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था। विपक्षी दलों ने भी सत्तादल भाजपा को इस मुद्दे पर निशाना बनाया हुआ है।

मनपा में विपक्ष के नेता दत्ता साने ने गत कई सालों की परंपरा को खंडित करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए चेतावनी दी है कि, इस बारे में सत्तादल जल्द अपनी भूमिका स्पष्ट करें, अन्यथा गणेश मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ मनपा में ढोल- ताशा के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस बारे में महापौर राहुल जाधव और सभागृह नेता एकनाथ पवार से पूछने पर उन्होंने कहा कि, उच्च न्यायालय के आदेश और राज्य सरकार के अध्यादेश के अनुसार त्योहार, उत्सव पर मनपा की ओर से खर्च करने को लेकर रोक लगाई गई है। इस बारे में प्रशासन और कानून विभाग से सलाह- मशवरा कर जल्द फैसला किया जायेगा।