ग्रामसेविका दो हजार रूपयों की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पुणे : समाचार ऑनलाईन – विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र देने के लिए दो हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए ग्रामसेविका को एंटी करप्शन ब्युरो ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सोमवार को पुणे के जुन्नर तहसील में की गई।

एंटी करप्शन ब्युरो के मुताबिक सायरा बानू हमीद पटेल (42) को गिरफ्तार किया गया हैं। उस पर मंचर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

सायरा जुन्नर तहसील के सजा नागापुर जाधववाड़ी की ग्रामसेविका हैं। गांव के एक शख्स ने विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए अर्जी दी थी। उक्त प्रमाणपत्र देने के लिए सायरा ने उक्त शख्स से दो हजार रूपये देने की मांग की थी। उसके बाद इस शख्स ने सायरा के खिलाफ एंटी करप्शन ब्युरो में शिकायत दी। शिकायत के अनुसार सोमवार को पुलिस ने रांजणी नदी के वड़ मंदिर परिसर में जाल बिछाया और सायरा को दो हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई ब्युरो के पुलिस अधीक्षक संदिप दिवाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप बोरस्ते के मार्गदर्शन में की गई।