पुणे रेलवे स्टेशन पर सहायकों को किराना तथा कोविड रोकथाम सामग्री वितरित

पुणे: ऑनलाइन टीम- कोविड महामारी और निरंतर लॉकडाउन के मद्देनजर सीमित संख्या में गाड़ियां चलाई जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप पुणे मंडल में सहायकों (लाइसेंस पोर्टरों) की आजीविका भी प्रभावित हुई है।

 उनकी कठिनाइयों को कम करने के लिएपुणे रेल मंडल तथा दुग्गड़ ग्रुप  परिवार के संयुक्त प्रयास से पुणे स्टेशन पर 160 सहायक को पर्याप्त मात्रा में चावलआटाचीनीतेलनमक आदि जीवनावश्यक किराना वस्तुएं वितरित की गई। साथ ही पुणे रेल मंडल द्वारा कोविड महामारी से बचाव हेतु मास्कसैनिटाइजर, साबुन भी पुणे स्टेशन के सभी 160 सहायकों को वितरित किए गए। सभी सहायकों को कोविड से बचाव हेतु मास्क पहननेसैनिटाइजर का उपयोग करनेबार बार साबुन से हाथ धोने के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।