युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

पुणे : समाचार ऑनलाइन – युवती के चेहरे पर बेहोशी की दवा का स्प्रे मारकर उसको अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना पुणे के निगड़ी परिसर में सामने आई है। इस से एक ही खलबली मच गई है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना को लेकर 21 वर्षीय युवती ने निगड़ी पुलिस थाने में शिकायत दी है जिस अनुसार तीन अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।

शुक्रवार की सुबह सात बजे युवती कॉलेज निकली हुई थीं। निगड़ी के तिलक चौक से जाते समय वहां तीन अज्ञात आरोपी आए और उन्हाेंने युवती के चेहरे पर बेहोशी की दवा का स्प्रे मारा और चेहरे पर रूमाल लगाकर वे उसे रिक्शा से अगवा कर ले गए। कुछ दूर जाने के बाद तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे एक फूटपाथ पर छोड़ा गया। होश आने के बाद युवती रोने लगीं। आस पास के लोगों ने उसे पूछा तब उसने घटना के बारे में बताया।