शिरडी में धूमधाम से मनाया जा रहा गुरु पूर्णिमा 

शिरडी | समाचार ऑनलाइन
गुरु पूर्णिमा का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है और मंदिरों में इस दिन ज्यादा रौनक देखने को मिलती है।  शिरडी साईबाबा मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजन किये गए है।  इस दौरान सुबह से मुंबई, औरंगाबाद, गुजरात, आंध्र प्रदेश आदि जगहों से लाखों के संख्या में भक्तों का आना जाना शुरू है।  शिरडी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। यह भारत के सबसे ज्यादा संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं में गिना जाता है।
[amazon_link asins=’B0187DKOA2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3d098ce9-9199-11e8-a59d-6530b5583be2′]
शिरडी में साल में तीन त्योहार (रामनवमी, विजयादशमी और गुरु पूर्णिमा) बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन यहां अलग ही नजारा दिखाई देता है।  आमतौर पर साईं बाबा का मंदिर रात के समय बंद कर दिया जाता है, लेकिन गुरु पूर्णिमा के दिन यह 24 घंटे खुलता है। इस बार शनिवार की रात साईं मंदिर 24 घंटे खुलेगा।
शिरडी में तीन दिन तक गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है इस दिन यहां लाखों की संख्या में भक्त देश के अलग-अलग इलाकों से आते हैं। ऐसा माना जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन साईं बाबा अपने भक्तों को दर्शन देते हैं और उनके दुखों को सुनते हैं।