जिम ट्रेनर की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत

पुणे | समाचार ऑनलाइन

सहकारनगर स्थित महाविद्यालय के स्वीमिंग पूल में दोस्तों के साथ तैरने गए 28 वर्षीय जिम ट्रेनर की डूबने से मौत हो गई। यह घटना रविवार की सुबह साढ़े 8.30 बजे के करीब घटी। सूरज शरद गायकवाड (28, बिबवेवाडी) की मौत हुई है। इस मामले में सहकारनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार सूरज गायकवाड यह 8 सालों से जिम की ट्रेनिंग देने का काम करता है। रविवार की सुबह वो तलजाई में जॉगिंग के लिए गया था। उसके बाद 8 बजे दोस्तों के साथ सहकानगर के स्वीमिंग पूल में तैरने के लिए आया था। दोस्तों के साथ पानी में उतरा था। तैरते समय अचानक वो डूबने लगा ऐसा गाइड को ध्यान में आया। उसे तुरंत बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद निजी हॉस्पिटल में भरती किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने इलाज से पूर्व ही उसे मृत घोषित कर दिया था। यह जानकारी सहायक पुलिस निरीक्षक बी. एन. पोटकुले ने दी।