हडपसर पुलिस ने शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

पुणे | समाचार ऑनलाइन
पुणे शहर सहित बाकी जिलों में बाइक चोरी करने के मामले में हडपसर पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 बाइक बरामद की है। यह कार्रवाई कवडीपाट टोल नाका में गुरुवार को गई थी। अविनाश अशोक यादव (21), ज्ञानेश्वर माधव देवकर (19, अहमदनगर) को गिरफ्तार किया गया है।
 [amazon_link asins=’B00BSE5WQ4,B00NLASVBQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c8133920-b8be-11e8-915b-4f4e7c5d95fe’]
स्कूल प्रिंसिपल और लेडी कॉउंसलर का डर्टी पिक्चर
हडपसर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पेट्रोलिंग करते समय कवडीपाट टोल नाका के पास दो युवक संदिग्ध रुप से पाए गए। पुलिस ने बाइक के दस्तावेज की मांग की तो उनके पास किसी तरह के कागजात नहीं थे। पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो दोनों आरोपियों बाइक चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों ने पुणे, श्रीरामपुर, बदलापुर आदि स्थानों से बाइक चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों ने हडपसर से 2 बाइक और 1 कार, सांगवी से 1 व बाकी स्थानों से चार से पांच बाइक चोरी की थी।
 [amazon_link asins=’B00BON6XX0,B00NLASVBQ,B00MIFJMZE’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d6b3e235-b8be-11e8-b6c3-451a5c957aba’]
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पूर्व विभाग सुनिल फुलारी, परिमंडल -५ के पुलिस प्रकाश गायकवाड, हडपसर विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त मिलींद पाटील, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनिल तांबे, पुलिस निरीक्षक कुंभार के मार्गदर्शन में डीबी के सहायक पुलिस निरीक्षक लोणारे, पुलिस उप निरीक्षक मंगेश भांगे, पुलिस नाइक प्रताप गायकवाड, पोलीस नाइक विनोद शिवले, पुलिस सिपाही नितीन मुंडे, अकबर शेख, सैदोबा भोजराव ने की।