आधा सपना हुआ साकार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

शिर्डी| समाचार ऑनलाइन – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय शिर्डी दौरे पर है। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार शिर्डी पहुंचे। उनके साथ आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शिर्डी में साई बाबा के दर्शन करने पहुंचे।  प्रधानमंत्री आज सुबह 10 बजे अपने विमान से उतरे।  साई बाबा के दर्शन करने के बाद मोदी लोगों को संबोधित करेंगे।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’acb24d2e-d384-11e8-b486-cf86be5b1230′]

लोकल से मंगलसूत्र छीन कर ट्रैक पर कूदी स्पाइडर वुमन

विजयादशमी के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित करते हुए बोले कि, स्थाई निवास होने की वजह से जीवन आसान हो जाता है। इसके साथ ही गरीबी से लड़ाई लड़ने में मदद मिलती है। इसे ध्यान में रखकर सरकार ने 2022 तक हर एक भारतीय को आवास उपलब्ध कराने का फैसला किया है। उन्हें खुशी है कि उनकी सोच जमीन पर साकार रूप में नजर आ रही है। मौजूदा सरकार से पहले वाली सरकार के चार साल के कार्यकाल में महज 25 लाख घर बने थे। लेकिन इस सरकार के चार साल के कार्यकाल में एक करोड़ 25 लाख घर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वो गरीब लोगों की पीड़ा को समझते हैं। और इस तरह के प्रयास कर रहे हैं कि आम लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आए।

[amazon_link asins=’B07C51NY6G’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ea2706a3-d384-11e8-872e-e52f91957900′]

पीएम मोदी शिरडी में श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट में कई विकासकारी योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे श्री साईंबाबा समाधि के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर एक चांदी का सिक्का जारी करेंगे।

साल 2015 में प्रधानमंत्री विजयादशमी के मौके पर आंध्र प्रदेश में थे। उस दौरान उन्होंने वहां की नई राजधानी अमरावती की आधारशिला रखी थी। उस समय भी वहां उन्होंने कई विकासकारी परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। यहां उन्होंने तिरुपति में तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी।

[amazon_link asins=’B00BSE5WQ4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f85eb464-d384-11e8-bed4-dbebf14a5abf’]

साल 2016 में पीएम मोदी ने लखनऊवासियों के साथ दशहरा मनाया था। वहां पर उन्होंने ऐशबाग की ऐतिहासिक रामलीला में शिरकत भी की थी। इस मौके पर उन्होंने जय श्री राम कहकर अपना भाषण शुरू किया था और जय श्री राम कहकर ही उसे खत्म भी किया था।
[amazon_link asins=’B00NLASVBQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’018eb185-d385-11e8-9d92-9554ddf45fb0′]