पाटीदार आंदोलन के बाद अब हार्दिक पटेल दिखेंगे धनगर आरक्षण आंदोलन में 

सांगली | समाचार ऑनलाइन

धनगर आरक्षण के लिए हार्दिक पटेल के मैदान पर उतरने की चर्चा जोरों शोरों से शुरू है। ऐसा कहा जा रहा है कि धनगर आरक्षण के लिए हार्दिक पटेल मैदान पर उतर सकते है। 16 अक्टूबर को सांगली जिले में होने वाले मेला के लिए हार्दिक पटेल को निमंत्रण दिया गया है। ऐसी चर्चा है गुजरात में पाटीदार समाज आंदोलन के बाद अब हार्दिक पटेल महाराष्ट्र में धनगर आरक्षण के लिए आंदोलन करते दिखेंगे।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’387cd84c-cc86-11e8-9d02-6b3f7aca406b’]

लोकसभा चुनाव नजदीक होने के कारण धनगर आरक्षण मुद्दा जोर पकड़ रहा है। “आखिरी लड़ाई धनगर आरक्षण के लिए” इस शीर्षक के साथ युवा भाजपा अध्यक्ष गोपीचंद पडलकर ने 16 अक्टूबर को एक मेला का आयोजन किया है।  इस मेले में हार्दिक पटेल को आमंत्रित किया गया है।

दिघी के पुलिस निरीक्षक, उपनिरीक्षक की तत्काल कंट्रोल में तबादला

सांगली में धनगर आरक्षण के लिए महायज्ञ शुरू किया गया है। यह महायज्ञ 10 से 16 अक्टूबर तक शुरू रहेगा। जिसके बाद 16 अक्टूबर को हार्दिक पटेल के  सभा का आयोजन किया जायेगा।

[amazon_link asins=’B01DDP7D6W,B07FH4PDHJ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’bb8883ad-cc86-11e8-bbee-51391aa17591′]